मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दबंग लोगों के उत्पीड़न और धमकी की दहशत से किसान की मौत हुुई है। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है
जानकारी के अनुसार गांव बपारसी निवासी सुधीर कुमार (40) राजबहादुर खेती करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले नोएडा के कुछ लोगों ने उसके खेत के बराबर में जमीन खरीदकर कैमिकल फैक्टरी लगाई थी। इसी दौरान उनके खेत के कुछ हिस्से पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। हालांकि, किसान सुधीर ने अपने खेत की तारबंदी की हुई थी।

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत