बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर-रुधौली रोड पर सचिन (22) निवासी पटखौली थाना गौर की संदिग्ध हालात में आठ माह पहले मौत हो गई थी। इस मामले में युवक की मां ने बेटे की मौत पर हत्या का संदेह जताते हुए कोर्ठ में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या कर लाश ठिकाने लगाने का केस दर्ज किए जाने आदेश संबंधित थानेदार को दिया। सोनहा पुलिस ने सीतापति की तहरीर पर राधा, गीता, राज व राहुल निवासी ग्राम पटखौली थाना गौर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद

More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा