December 5, 2025

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

महाकुंभ से लौट रहे छह श्रद्धालुओं की मौत, सड़क पर बिखर गए शव के टुकड़े; कई लोग घायल

गाजीपुर जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरे श्रद्धालुओं को डंपर ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई।जबकि कई घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। जिसमें दो पुरुष व अन्य महिलाएं शामिल हैं। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर डीएम आर्यका अखौरी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया।

घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटी रही है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लिया गया है।

 

 

You may have missed