परवरपार गांव निवासी सूर्यनाथ उर्फ झिनक यादव (40) ने सोमवार की देर रात आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पत्नी बच्चों संग मायके में थी। जानकारी मिलने पर मंगलवार को घर आकर पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के मुताबिक, सूर्यनाथ शराब पीने का आदी था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा है। भाइयों से अलग रहकर घर पर खेती किसानी करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को पत्नी बच्चों संग मायके गई थी। उसी रात सूर्यनाथ उर्फ झिनक घर के दरवाजे के सामने स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली।
इस संबंध में गोला थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल पाएगी। शव को देखकर खुदकुशी का मामला लग रहा है।

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत