March 9, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

संविदा स्वास्थ्यकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, देर रात पत्नी से हुई थी कहासुनी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Orai Contract health worker hanged himself to death after a late night argument with his wife

उरई में कोतवाली क्षेत्र के बघौरा गांव में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात चौकीदार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बघौरा निवासी दयाशंकर (44) आयुष्मान केंद्र उमरारखेड़ा में संविदा पर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार उन्हें शराब पीने की लत थी, जिसके चलते घर में अक्सर पत्नी गीता से विवाद होता रहता था। बताया गया कि शनिवार देर रात शराब पीने को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इसके बाद दयाशंकर ने रात करीब 12 बजे घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।