हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात जयमाला के दौरान नशे में धुत युवक तमंचा लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गया और डांस करने लगा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ दबोच लिया। विंध्यवासिनी मार्ग निवासी महेश सोनकर की बेटी का विवाह नेहा चौराहे के समीप एक गेस्ट हाउस से हो रहा था।
जयमाला के दौरान बरात में शामिल युवक नितिन कुमार शराब के नशे में तमंचा लहराते हुए स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगा। कुछ मिनट के डांस का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। युवक की यह हरकत कन्या पक्ष को नागवार लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि युवक से तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज जेल भेजा गया है।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक