
चालक की तरफ का गेट खुला होने के कारण पवन वहीं से बाहर निकल गया और लगभग 20–25 मीटर तैरकर किनारे पहुंचा। तब तक आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों में कार आधी से अधिक पानी में डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने रात में ही क्रेन मंगाई। रात में कार को तालाब से निकाला गया। कार में रखे दूल्हे और लड़कियों के कपड़े भीग गए थे। बराती कपड़े को विवाह स्थल पर पंखे की हवा में सुखवाए। बबुरी थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि कार तालाब में गिरने की सूचना मिली थी। सभी बराती सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। चालक की तलाश की जा रही है।
रीहादसे की खबर मिलते ही दुल्हन शालू घबरा गई। वह बार-बार दूल्हे की स्थिति के बारे में पूछती रही। घटना के कारण द्वारचार की रस्म दो घंटे की देरी से हुई। दूल्हे को दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले लॉन तक पहुंचाया गया था। उसने कपड़े बदलकर शेरवानी दोबारा पहनी। रात 11 बजे दूल्हा बग्घी से विवाह स्थल पर पहुंचा।
पिता रामनरेश प्रजापति ने बताया कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कार के साथ दूल्हे का 75 हजार रुपये का मोबाइल फोन, सोने की चेन और अंगूठी भी तालाब में गिर गईं। दूल्हे के बड़े भाई चंद्रभान कुमार प्रजापति ने बताया कि चालक को बरात से पहले शराब पीने से मना किया गया था, लेकिन उसने चोरी-छिपे शराब पी और गाड़ी तेज चलाने लगा।

More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा