April 14, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

Two arrested for transporting liquor hidden under onion bags
चंदौली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन के पास हाईवे से बुधवार को एक ट्रक से पांच लाख रुपये की शराब बरामद की। शराब खराब प्याज की बोरियों के नीेचे रखी गई थी। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक में छिपाकर शराब मध्य प्रदेश से चंदौली होते हुए बिहार ले जा रहे थे।

सीओ सदर देवेंद्र मौर्य ने बताया कि होली पर्व के नजदीक आते ही बिहार में शराब की मांग बढ़ गई है। तस्कर यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा मध्य प्रदेश से शराब अवैध रूप से बिहार भिजवाने में लग गए हैं। चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। बुधवार की भोर में लगभग पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर के एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर एक ट्रक को रोका तो उसमें प्याज लदा हुआ था। टीम को बोरियों सड़ी हुई प्याज को देखकर शक हुआ। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें शराब की की पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में मुबारक खां और चुन्ना निवासी सिलावटी थाना धौज जिला कादीराबाद हरियाण को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से 3807 लीटर शराब बरामद हुई है। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये हैं। शराब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बिहार के पटना ले जाई जा रही थी। आरोपियों केे विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।