गोंडा, 31 जुलाई 2025
जनपदीय पुलिस से अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले दो उपनिरीक्षकों और एक मुख्य आरक्षी चालक का आज सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। पुलिस लाइन गोंडा के सभागार में आयोजित इस विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, फूल-माला, छाता और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की और सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस विभाग को यथासंभव सहयोग देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) चन्द्रिका प्रसाद, उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) लल्लन प्रसाद और मुख्य आरक्षी चालक श्याम कुमार शामिल हैं।
समारोह में क्षेत्राधिकारी (लाइन्स) शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य पुलिस कर्मी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक