गोंडा, 12 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जयसवाल के मार्गदर्शन में जनपद गोंडा के थाना खोड़ारे में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्राम धोबहा में मिशन शक्ति टीम द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
चौपाल में उपस्थित लोगों को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, और एसिड अटैक की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया। साथ ही, स्कूल न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को उनके बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्डलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108, और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी गईं और फीडबैक फॉर्म भी भरवाए गए।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्री ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी आदर्श वर्मा, और महिला आरक्षी चंचल त्रिपाठी उपस्थित रहे। यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, और समाज में उनके सम्मान को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है।

More Stories
गोरखपुर: दोस्तों ने 40 हजार की पिस्टल के विवाद में अंबुज का काटा सिर, उंगलियां भी काटीं; पहचान मिटाने के लिए रक्षासूत्र-कड़ा तक उतारा
यूपी में अब नहीं रहेंगे अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठिए, हर मंडल में बनेंगे डिटेंशन सेंटर; CM योगी का सख्त आदेश
शामली में बढ़ते फर्जी प्रोफेशन वाले फ्रॉड विवाह: इंजीनियर-डॉक्टर बनकर रचाई शादी, बाद में निकले ड्राइवर-किसान-मजदूर