March 7, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

एसआईआर कार्य हेतु संजय विद्यार्थी बने गोंडा-बलरामपुर के प्रभारी

गोंडा, 27 नवंबर।

 

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एसआईआर (सर कार्य) हेतु राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारियों की टीम घोषित की गई है। इस कमेटी में गौरा विधानसभा (गोंडा के निर्वतमान प्रत्याशी संजय विद्यार्थी को गोंडा और बलरामपुर जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश से संजय विद्यार्थी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

 

संजय विद्यार्थी ने अपने अभिभावक, गरीबों-मजलूमों के मसीहा एवं पीडीए के महानायक अखिलेश यादव को इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि पार्टी हित में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सौंपी गई यह जिम्मेदारी हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

 

उन्होंने कहा, “हम लोग गरीब जनता, आम अवाम के वोटों की रक्षा के लिए रात-दिन परिश्रम कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे। वर्तमान भाजपा की सरकार लोगों को हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद में उलझाकर अपना उल्लू सीधा कर रही है। गरीब, नौजवान, किसान सभी परेशान हैं। 2027 में हम लोग जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएंगे, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि हमारा वोट बचा रहे। भाजपा के लोग हमारे वोट को कटवाने की फिराक में हैं।”

 

संजय विद्यार्थी ने स्पष्ट किया कि इस जिम्मेदारी को वह पूरी ताकत से निभाएंगे और पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर वोट की रक्षा करेंगे।