लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रोडवेज बसों में जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे। वहीं बस अड्डों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई ”मैं भारत हूं” क्रिएटिव का डिस्प्ले होगा
इस बाबत चुनाव आयोग की ओर से परिवहन निगम को पत्र भेजा गया है। उसके अनुसार मतदाता जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।
प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार की ओर से प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को चुनाव निर्वाचन आयोग की चिट्ठी भेजी गई है। जहां 12 हजार रोडवेज बसों के अलावा बस अड्डों पर लगे 500 एलईडी स्क्रीन के जरिए यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करने की तैयारी है।

More Stories
उत्तराखंड में विस चुनाव की तैयारी तेज, संगठन की समीक्षा के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक 14 को दून में
शव रखकर हंगामा, ‘योगी भाई जिंदाबाद’ के लगाए नारे, सीओ के आश्वासन के बाद दफीने के लिए माने पिता
पारस की जो उम्र 10वीं की मार्कशीट में, वही पांचवीं के रिकॉर्ड में, सोमवार को आएगा कोर्ट का फैसला