सार नए साल की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। कार्मिक और गृह विभाग ने कई अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। आठ अपर सचिव अब सचिव बन गए हैं, जबकि कई IPS को डीजी और आईजी रैंक मिली है। ये आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।
विस्तार उत्तराखंड में नए साल 2026 का स्वागत अधिकारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने IAS अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए, जबकि गृह विभाग ने IPS अधिकारियों की तरक्की के निर्देश दिए।
IAS अधिकारियों की पदोन्नति 2010 बैच के अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरु, ईवा आशीष श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार को सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। इनमें ईवा आशीष श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण परफॉर्मा प्रोन्नति दी गई है।
2001 बैच के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को लेवल-15 ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। 2013 बैच के मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और डॉ. आनंद श्रीवास्तव को लेवल-13 में चयन वेतनमान दिया गया है।
2017 बैच के नमामि बंसल, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्या, आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चंद्र, दीप्ति सिंह और निधि यादव को लेवल-12 में कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान प्रदान किया गया है। वहीं, 2022 बैच के दीपक रामचंद्र सेठ, राहुल आनंद और आशिमा गोयल को लेवल-11 में वरिष्ठ वेतनमान मिला है।
IPS अधिकारियों की तरक्की एडीजी अभिनव कुमार को डीजी रैंक दी गई है। डीआईजी निवेदिता कुकरेती, पी रेणुका देवी और बरिंदरजीत सिंह को आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रहलाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी और यशवंत सिंह को एसएसपी से डीआईजी रैंक मिली है।
इसके अलावा, तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को सेलेक्शन ग्रेड-13, अर्पण यदुवंशी को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड, जबकि निशा यादव और जितेंद्र चौधरी को लेवल-11 वरिष्ठ वेतनमान दिया गया है।

More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण