
इटावा जिले के जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा के बरसाना से जालौन जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर मलाजनी स्थित डीएफसीसी रेलवे ओवरब्रिज के पास पलट गई।
अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी बस
मलाजनी के पास डीएफसीसी रेलवे ओवरब्रिज पर चालक को रास्ते का अंदाजा नहीं मिला, जिससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी
हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल बचाव कार्य का जायजा लिया और घायलों को जल्द से जल्द उपचार दिलाने के निर्देश दिए।