
कानपुर में नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल, पुरवामीर, महाराजपुर सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह नौ बजे का दृश्य रात से कम नहीं दिखा। कुदरत ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि दिन में भी रात का अंधेरा छा गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू होते ही लोगों ने यह नजारा अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया।