
उत्तर प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग पढ़ाई को डिजिटल माध्यम से और आसान बनाने के लिए अब कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से विभिन्न विषयों के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें छात्र कभी भी देख और सुन सकेंगे।
एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की विषयों पर पकड़ मजबूत करना और कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाना है। इससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में लगातार सुधार होगा।
इसके लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे। इच्छुक शिक्षकों से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित शिक्षकों को मानदेय के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह योजना छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इससे उनकी शिक्षण क्षमता और अनुभव दोनों में वृद्धि होगी।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत