
मृतक के पिता इमरान ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाता। उन्होंने कहा, “जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक मैं अपने बेटे का शव दफन नहीं करूंगा। जिसने मेरे बेटे को मारा है, उसका भी एनकाउंटर होना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने योगी भाई जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोगों ने भी उनके समर्थन में नारे लगाए
सीओ सिविल लाइन के आश्वासन के बाद मृतक के पिता और परिजन शव दफनाने के लिए राज़ी हुए। पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को दफीने के लिए घर भिजवाया
घर पहुंचते ही उमड़ी भीड़
असलम का शव घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दफीने से पहले पूरी गली में भीड़ रही। परिजनों और मृतक के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।