February 8, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

तालाब किनारे मिला प्रधान के भतीजे का शव, सीने में लगी थी गोली, एक दिन पहले हुई थी गोदभराई, जांच शुरू

Etawah The body of the village heads nephew was found near a pond with a gunshot wound to the chest

इटावा जिले में ताखा थाना क्षेत्र के कुइता सरैया गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के प्रधान के भतीजे का शव तालाब के किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान ओमबाबू उर्फ नीलू (28) पुत्र निवासी कुइता सरैया के रूप में हुई है। शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर सरसई नावर-ताखा मार्ग से लगभग दो 200 मीटर अंदर तालाब के किनारे पड़ा था।

युवक के सीने में गोली लगी हुई थी, जबकि शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि शनिवार को ओमबाबू की गोदभराई की रस्म औरैया जनपद के उमडेरी गांव में संपन्न हुई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट खुलासा हो सकेगा
इससे परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों के अनुसार ओमबाबू रविवार तड़के करीब चार बजे घर से निकला था और लगभग सात बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।