February 8, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, चलाईं पांच स्पेशल ट्रेनें

Kanpur: Central station crowded with exam candidates, five special trains were operated
प्रतियोगी परीक्षा के चलते शनिवार को सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। इसका असर गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। सुबह से ही प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और प्रतीक्षालय छात्रों से भरे नजर आए। कई परीक्षार्थी दूर-दराज से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें नजर आईं। कुछ ट्रेनों में सामान्य डिब्बों में क्षमता से अधिक यात्री चढ़ गए। वहीं, रेल प्रशासन की ओर से प्रयागराज, लखनऊ सहित पांच रूटों पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं।

सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी के प्लेटफार्मों पर शनिवार को सीटेट परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की भीड़ दोपहर और शाम को प्लेटफार्मों पर पहुंची। भीड़ को देख वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार की रिपोर्ट पर पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया। परीक्षार्थी अनुराग शुक्ला, विनय यादव, आदित्य सिंह ने बताया कि गोरखपुर-यशवंतपुर, चौरीचौरा एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, बाड़मेर सहित साथ सात ट्रेनों के आरक्षित सीटों पर भी कुछ छात्रों व यात्रियों ने कब्जा कर लिया था।
भीड़ को देखते हुए आरक्षित कोच में आरपीएफ के जवान पहुंचे तो टिकट देखकर उन्हें बैठाया। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी ने भीड़ का आंकलन करते हुए शनिवार को दिन में सबवे (सुरंग मार्ग) के रास्ते पर बैरियर लगाकर आवाजाही बंद कर दी। परीक्षार्थियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए घंटाघर के सामने बने गलियारे के सिंगल रास्ते से एंट्री दी। इधर, सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए कैंट व सिटी साइड बनाए गए होल्डिंग एरिया में भीड़ को रोक स्पेशल ट्रेनों के अनाउंसमेंट होने पर परीक्षार्थियों को लाइन लगवा कर ले गए ताकि परीक्षार्थियों का अकारण लोड दूसरी जगह न पड़े।

बस के बुंदेलखंड रूट पर रही ज्यादा भीड़
मेजर सलमान बस अड्डा झकरकटी बस अड्डा पर परीक्षार्थी शाम के समय पहुंचे। बुंदेलखंड की तरफ जाने वाली बसों में सीट के लिए परीक्षार्थियों में मारामारी रही। हालांकि रोडवेज प्रबंधन को अतिरिक्त बस नहीं चलाई।