February 12, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

बाड़े में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या; खून से लथपथ मिला शव लाश, जांच में जुटी पुलिस

Hardoi Murder Farmer sleeping in his barn murdered with sharp weapon body found soaked in blood

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीतौ में अज्ञात हमलावरों ने बाड़े में सो रहे एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मीतौ निवासी हुकुम सिंह यादव (53) पुत्र बेचेलाल खेती-किसानी कर जीवन यापन करते थे

बताया गया कि बीती रात वह रोज की तरह अपने खेत में बने बाड़े में सोने गए थे। सुबह जब उनका पुत्र अजीत पशुओं को चोकर डालने पहुंचा, तो उसने देखा कि उसके पिता खून से लथपथ मृत पड़े हैं। यह देखकर उसने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर सीओ संतोष कुमार सिंह व कोतवाल विद्या सागर पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।