कन्नौज जिले में तालग्राम क्षेत्र के पुखरावा गांव स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में मंगलवार आधी रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 12 लाख रुपये का नुक़सान बताया जा रहा है
पुखरावा गांव निवासी अंकित प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी चलाते थे। मंगलवार शाम सभी कर्मचारी फैक्टरी बंद कर गांव से गई बरात में शामिल होने चले गए। रात के समय अचानक आग लग गई। प्लास्टिक दाने ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी, जिससे फैक्टरी में रखा कच्चा माल और तैयार माल जलकर राख हो गया।