चौरीचौरा और झंगहा क्षेत्र में सक्रिय लोनी गैंग के सरगना संजय के साले समेत तीन और पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग के फाइनेंसर और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं।
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजनी के उनवल वार्ड नंबर सात निवासी मिठाई लाल, खलीलाबाद के बऊरहवा निवासी गुड्डू और गगहा के देउदवीर निवासी मंदनी के रूप में हुई है। सभी आरोपी गैंग के सरगना संजय के साथ मिलकर चौरीचौरा और झंगहा इलाके में सक्रिय थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर प्लेट वाला पिकअप भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल गैंग पशु तस्करी में करता था। पुलिस पहले ही गैंग का सरगना संजय, चंदन और दिनेश जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अब उसके साले मिठाई लाल, गुड्डू और मंदनी के गिरफ्तार होने से गैंग की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व के रिकॉर्ड भी गंभीर हैं। गुड्डू पर वर्ष 2023 में मारपीट और धमकी का मामला दर्ज है। मंदनी के खिलाफ बांसगांव थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
वहीं, अजय उर्फ मंगरू पर चार गंभीर रिपोर्ट दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2023 में खजनी में हत्या और लूट, और वर्ष 2024 में कैंट और बांसगांव में लूट के मामले शामिल हैं।
एसपी साउथ ने यह भी बताया कि गैंग का फाइनेंसर चौरीचौरा का ही एक व्यक्ति है, जो पशु तस्करी के लिए पैसे जुटाता है और पशुओं को बिहार ले जाने का नेटवर्क संभालता था। पुलिस फिलहाल उसके खिलाफ भी विशेष टीम के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
बढ़ाई गई बाॅर्डर चेकिंग और हाइवे पर गश्त
घटना के बाद से बाॅर्डर चेकिंग के साथ हाईवे पर गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। दो अन्य भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग रूट पर दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गैंग के सभी गुर्गों को गिरफ्तार किया जाएगा। पशु तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट किया जाएगा।