
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रभुनाथ यादव (26) की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी सूचना मंगलवार को उनके परिजनों को मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गईजानकारी के अनुसार, प्रभुनाथ यादव वर्ष 2024 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भर्ती हुए थे। कम समय में ही देश सेवा का जज्बा लेकर उन्होंने अपनी ड्यूटी को गंभीरता से निभाना शुरू कर दिया था। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीनानगर में थी
जवान की शादी की चल रही थी तैयारी
परिवार के अनुसार, प्रभुनाथ की शादी आगामी 6 मई को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया जा चुका था लेकिन इस दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में हर आंख नम है और लोग जवान के परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। सूचना मिलते ही बड़े भाई राधेश्याम यादव मंगलवार को कठुआ के लिए रवाना हो गए, ताकि वहां से पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की जा सके।