समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को जिला कारागार पहुंचे हैं। वह यहां सजायाफ्ता आजम खां से मुलाकात करेंगे। जेल प्रशासन के मुताबिक करीब एक घण्टे की मुलाकात का वक्त निर्धारित किया गया है।
इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि जबसे दूसरी बार आजम खां यहां निरुद्ध किये गए हैं तबसे लेकर अभी तक अखिलेश यादव की जेल में यह पहली मुलाकात है।
इस मुलाकात के सियासी मायने बेहद अहम हैं। अखिलेश यादव के साथ धौरहरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद भदौरिया, राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता, हरगोविंद वर्मा, अनिल वर्मा, राजा ठाकुर व अन्य नेता जेल के अंदर गए हैं।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक