
24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से अधिक ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत देखी जा रही है। पर्व और राष्ट्रीय अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है जिसके कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है
होली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी
रुड़की निवासी यात्री अमित कुमार ने बताया कि 20 दिन पहले टिकट बुक कराया था लेकिन अब भी वेटिंग में है। परिवार के साथ सफर करना है ऐसे में काफी चिंता हो रही है। वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि तत्काल टिकट में भी लंबी वेटिंग के कारण उम्मीद कम नजर आ रही है।
मुख्य टिकट पर्यवेक्षक राजू का कहना है कि त्योहार और अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। होली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी हो रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल से पूर्व रुड़की से कंफर्म टिकट मुश्किल है।
More Stories
रश्मि के लगातार दो गोल तीन राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकीं तनु की टीम पर पड़े भारी
खामनेई की मौत पर घरों पर लगे काले झंडे, मजलिसों में आक्रोश
सरस मेले का समापन, 11 दिनों में 112 स्टाॅलों पर एक करोड़ का कारोबार