March 3, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

रश्मि के लगातार दो गोल तीन राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकीं तनु की टीम पर पड़े भारी

Rashmi's two consecutive goals proved too much for Tanu's team, which had played three national matches.
विवेक एकेडमी की ओर से आयोजित जिलास्तरीय बालिका हॉकी सोमवार शाम को संपन्न हुई। फाइनल में तीन राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकीं तनु ने पहले हाफ के पांचवें मिनट में गोल कर लालबहादुर शास्त्री परमानंदपुर की टीम को बढ़त दिलाई लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम तीन मिनट में रश्मि ने लगातार दो गोल कर विवेक एकेडमी हरहुआ की टीम को ट्रॉफी दिला दी।

आयोजन सचिव ओलंपियन राहुल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल कांटे का हुआ। 52 मिनट तक मैच में एक भी गोल नहीं हुआ। मैच शुरू होते ही लाल बहादुर शास्त्री परमानंदपुर की फॉर्वर्ड खिलाड़ी तनु ने पहले हाफ के 5वें मिनट में गोल कर अपनी क्षमता दिखाई। तीन राष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव काम आया और टीम ने 48 प्रतिशत बॉल अपने पास रखा लेकिन रक्षापंक्ति की खामियां विरोधी टीम को लीड दे दिया।
पहले हाफ में एक गोल बढ़त हासिल करने वाली लालबहादुर शास्त्री क्लब की टीम दूसरे हाफ में बिखरती गई। विवेक एकेडमी की फॉवर्ड खिलाड़ी मधु ने वर्षा और अंशिका की मदद से तीनों ने एक एक गोल किया। जबकि खेल समाप्त होने सात मिनट पहले लेफ्ट फावर्ड खिलाड़ी रश्मि ने लगातार दो गोल कर हरहुआ की टीम को अजेय बना दिया। महिला वर्ग के फाइनल में विवेक अकेडमी हरहुआ ने लालबहादुर शास्त्री परमानंदपुर की टीम को 6-1 के स्कोर से हराया।

बालक वर्ग का फाइनल आज
जिलास्तरीय हॉकी में बालक वर्ग का फाइनल मंगलवार को शिवपुर मिनी स्टेडियम में खेली जाएगी। बालक वर्ग का सेमीफाइनल लालपुर और विवेक अकेडमी हरहुआ की टीम के बीच खेला गया। इसमें विवेक अकेडमी ने 4-3 से जीत हासिल की। विवेक अकेडमी की ओर से अक्षय ने 2, गोलू और रोहित ने 1-1 गोल किया, जबकि लालपुर की टीम के अंकित, पवन और अश्वनी ने 1-1 गोल किया। इस जीत के साथ विवेक अकेडमी हरहुआ की टीम फाइनल में पहुंच गई है। बालक वर्ग की ट्रॉफी के लिए हरहुआ की टीम का मुकाबला विवेक अकेडमी शिवपुर की टीम से बुधवार को होगा।