बख्शी का तालाब। इटौंजा के अर्जुनपुर चौराहे पर यू टर्न लेते वक्त स्कूटी सवार दो किशोर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन कर चपेट में आ गए। इसमें अबू साद (14) की मौत हो गई। वहीं स्कूटी के पीछे बैठा मुस्तफा घायल हो गया। उसे राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इटौंजा के भैसामऊ निवासी अबू साद व अर्जुनपुर गांव निवासी मुस्तफा एसआर ग्लोबल स्कूल में आठवीं के छात्र थे। अबू साद की नानी हसीना बानो का मंगलवार को देहांत हो गया था। बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर में अबू साद रिश्तेदारों के लिए समोसा लेने स्कूटी से निकला। लाैटते समय रास्ते में उसे स्कूल से आ रहा मुस्तफा मिल गया। अबू साद ने मुस्तफा को अर्जुनपुर चौराहे तक छोड़ने की बात कही और उसे स्कूटी पर बैठा लिया।
अर्जुनपुर चौराहे पर अबू साद यूटर्न लेने लगा तो सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की उसकी स्कूटी से टक्कर हो गई। दोनों किशोर उछलकर सड़क पर गिरे। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर पर गंभीर चोट लगने से अबू साद मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुस्तफा का दाहिना पैर टूट गया। पुलिस ने मुस्तफा को अस्पताल में भर्ती कराया।
अबू साद की नानी हसीना बानो के देहांत से परिवार पहले से गमजदा था। बुधवार दोपहर जैसे ही अबू साद की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अबू साद के पिता राशिद वेल्डिंग कारीगर हैं और उनकी चंद्रिका देवी रोड पर दुकान है। परिवार में अबू साद की मां हुस्ना बोना, बहन जैनब और भाई हमजा है। बच्चों में अबूसाद सबसे बड़ा था।
वाहन की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इंस्पेक्टर इटौंजा मार्कंडेय यादव ने बताया कि हादसे को लेकर अभी किसी भी किशोर के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगा रही है।
More Stories
राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक हईं अंखिया निकाल लेब तुहार, आरपीएफ कर्मी से बहस का वीडियो वायरल
जाम से राहत के लिए नया प्रयोग, लंका चौराहे पर नहीं जाएंगे ई-रिक्शा; इन स्थानों पर होगा ठहराव
बुग्गी में चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, नौ घायल, मची चीख-पुकार