पश्चिम उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय चलने वाली हवाओं के कारण ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय हल्की गर्मी लगी है।
हवा की रफ्तार बनी रहने के कारण फिलहाल प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है। वातावरण में मौजूद धूल और धुएं के कण हवा के साथ फैलने से वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) में कुछ हद तक सुधार हुआ है। हालांकि, मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच प्रदूषण का स्तर भी ऊपर-नीचे हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, यदि हवा की रफ्तार इसी तरह बनी रहती है तो प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहेगा। लेकिन, हवा थमने की स्थिति में प्रदूषण के फिर से बढ़ने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी, दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक की राय
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। तापमान स्थिर रहेगा, जबकि रात का तापमान एक-दो डिग्री बढ़ सकता है।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं