
बार काउंसिल चुनाव के तहत हाईकोर्ट में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। हाईकोर्ट बार सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र में 1303 पंजीकृत अधिक्ताओं में से 979 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
दिनभर में लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ। अब 20 फरवरी से नैनीताल क्लब में मतों की गणना की जाएगी। प्रदेश में सभी जिला अदालतों और मुंसिफ कोर्ट में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। काउंसिल सदस्यों के 23 पदों पर इस बार 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें 18 महिला प्रत्याशी हैं। प्रत्येक 200 वोटरों पर अलग मतदान केंद्र बनाया गया था। हाईकोर्ट सभागार में वोटिंग प्रक्रिया में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक अधिवक्ता वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखे। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नैनीताल संजीव कुमार की देखरेख में मतदान प्रक्रिया से संबंधित कार्य पूरे किए गए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने बताया कि सात घंटे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चली। मतदान केंद्र में 1303 अधिवक्ता वोटिंग के लिए पंजीकृत थे। जिनमें से 979 ने वोट डाला।
More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण