February 20, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

स्कूटी सवार हाईस्कूल छात्रा को डंपर ने मारी टक्कर

A high school student riding a scooter was hit by a dumper.
भरथना। कस्बा क्षेत्र में बुधवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, प्रिया (17) पुत्री राजीव कुमार निवासी लोहड़ी बहारपुरा, मां रीता देवी के साथ स्कूटी से परीक्षा देने मोडी गांव स्थित जन सहयोगी इंटर कॉलेज जा रही थी। कस्बा क्षेत्र अन्तर्गत बजाजा लाइन तिराहा पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंपर ने उसके हैंडल में टकरा दी। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी प्रिया सड़क पर गिर गई और डंपर के चेसिस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छात्रा को अंदरूनी चोट होने की आशंका पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।