February 22, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

पांडु नदी के पास ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, पिता बोले- बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जांच शुरू

Kanpur Teenager dies after being hit by a train near the Pandu River father says son was mentally unstable

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास पांडु नदी किनारे एक 16 वर्षीय किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई गई। इसमें बताया गया कि मृतक सितेश पासवान (16) पुत्र शिव बाबू जो कि फतेहपुर जनपद के ओंग थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव का निवासी था।

मृतक के पिता शिव बाबू ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह घूमते हुए कहीं हाईवे की तरफ, तो कहीं रेलवे स्टेशन की तरफ निकल जाता था। गांव से जंगलों के रास्ते रेलवे लाइन किनारे यहां तक पहुंचा होगा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।