February 22, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

अज्ञात युवक ने भेड़ों पर किया धारदार हथियार से हमला, 36 बेजुबानों की मौत और 24 घायल, आरोपी की तलाश

Auraiya Unidentified youth attacked sheep with sharp weapons killing 36 animals and injuring 24 accused wanted

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बरता में करीब 36 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो 24 से अधिक भेड़ें लहूलुहान हालत में तड़प रही हैं। घटना सहायल थाना क्षेत्र के नवी मोहन सुख गांव की है।

भेड़ों के शव और घायल अवस्था में तड़पते बेजुबानों को देख चरवाहे के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुट गई है। चिकित्सक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल भेड़ों का उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। आखिर किस रंजिश या मानसिक विक्षिप्तता के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। सहायल पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।