February 22, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

शादी से लौट रही ईको कार में टक्कर के बाद लगी आग, दूल्हा-दुल्हन गंभीर घायल

Eco Car Returning from Wedding Catches Fire After Collision in Meerut, Bride and Groom Injured

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव के पास शुक्रवार रात दो ईको कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शादी समारोह से लौट रही एक कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई

शादी से लौट रही थी दूल्हा-दुल्हन की कार
बताया गया कि एक ईको कार हस्तिनापुर क्षेत्र के रह्मापुर गांव से शादी समारोह से लौट रही थी। कार में राहुल पुत्र ज्ञानी सिंह, उनकी पत्नी पूजा, दूल्हा रवि पुत्र रोहतास निवासी हापुड़, उनकी पत्नी और दुल्हन पायल, शशि पत्नी हरस्वरूप, सीमा, चालक मनीष और चार बच्चे सवार थे।

दूल्हा-दुल्हन और चालक गंभीर घायल
हादसे में दूल्हा रवि और दुल्हन पायल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। कार चालक मनीष को भी गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।

दूसरी कार के चालक को भी आई चोट
दूसरी ईको कार किठौर से राधना जा रही थी, जिसे मुजाहिद पुत्र मेजर निवासी राधना चला रहा था। उसे भी सामान्य चोटें आई हैं। हादसे के बाद शादी से लौट रही ईको कार में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।