February 21, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

आज से शुरू हो रही परीक्षाएं, 1261 केंद्रों पर 215252 परीक्षार्थी देंगे पेपर

Uttarakhand Board Exam 2026 Begin Today Students Appearing Centre Details UBSE 10th 12th Exams

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाएं 20 मार्च को संपन्न होंगी। शनिवार को इंटरमीडिएट ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में 215252 परीक्षार्थी शामिल होंगे

बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में 1722 व्यक्तिगत जबकि 110544 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 3637 व्यक्तिगत जबकि 99349 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा संपन्न करने के लिए प्रदेश में 1261 बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि अतिसंवेदनशील छह केंद्र बनाए गए हैं।

शनिवार को इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा ड्राइंग एंड पेंटिंग की होगी जबकि अंतिम परीक्षा 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी की होगी। वहीं हाईस्कूल की पहली परीक्षा 23 फरवरी को हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकण (अंग्रेजी, हिंदी) की, जबकि 20 मार्च को हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत के साथ परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा।