February 22, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला गंभीर- देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Woman riding a scooter seriously injured in Deoria road accident, admitted to medical college

 सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोगों के अनुसार स्कूटी सवार महिला देवरिया की तरफ से आ रही थी। जैसे ही वह पिपरपाती गांव के सामने पहुंचीं, अचानक बीच सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को इलाज के लिए देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।