कानपुरल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया स्मारक आमंत्रण ब्रिज टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल राउंड खेले गए। लखनऊ के एके सिन्हा और पश्चिम बंगाल के किंगशुक भट्टाचार्य ने 286.72 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया। उन्हें सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल ब्रिज ट्रॉफी से सम्मानित किया गया
पश्चिम बंगाल की जोड़ी प्रोसेनजीत मन्ना और प्रसून कुमार मुखोपाध्याय ने दूसरा स्थान प्राप्त कर डॉ. गौर हरि सिंहानिया मेमोरियल अवार्ड पाया। पश्चिम बंगाल के सुमित मुखर्जी और गुरुग्राम की मोनिका जाजू की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। उन्हें सेठ रामकुमार नेवाटिया ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में कुल 25 राउंड खेले गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एयर कमोडोर पीके नरेंद्र (एओसी, एएफएस कानपुर) ने विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैलाशपत सिंघानिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसाद केनी, मुख्य टूर्नामेंट निदेशक वीके शर्मा, आयोजन सचिव जितेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
More Stories
शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बीच 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम