
कानपुर में पनकी स्थित पीएसआईटी कॉलेज में एक छात्र की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। साथी छात्र की मौत से आक्रोशित हजारों छात्रों ने पहले कैंपस में शांति मार्च निकाला, लेकिन देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।