February 26, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

कानपुर में भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम; 28 फरवरी को कैलाश खेर की प्रस्तुति से जागेगी आत्मिक चेतना

Shivoham wonderful confluence of devotion and technology in Kanpur Kailash Kher performance on February 28th

देशभर में भक्ति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। युवा पीढ़ी अब भक्ति को नए, ऊर्जावान अंदाज में अपनाने लगी है। मेट्रो शहरों में लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग, जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और तकनीक के साथ प्रस्तुत की जाती है, अब कानपुर में भी अपने भव्य रूप में दस्तक देने जा रही है। इसी उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए लेकर आ रहा है अनोखा आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती की प्रस्तुति शिवोहम।  आयोजन 28 फरवरी को कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में होगा।

शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। इसमें आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेंगा। एआई के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंगों का साक्षात्कार संभव होगा। इस आयोजन के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं इसलिए अभी बुक करें और इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।

संस्कृति, स्वाद और भक्ति का होगा अनोखा संगम
कार्यक्रम स्थल पर एक खास फूड कोर्ट होगा, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही शिव भक्तों के लिए एक विशेष मार्केट प्लेस तैयार किया गया है, जिसमें फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट्स और शिव थीम पर आधारित कई स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति शामिल है, जो युवाओं को झूमने पर मजबूर करेगी। इसके अलावा डिवोशनल बीट्स डीजे शिवमय के साथ भव्य साउंड और लेजर शो दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक लोक में ले जाएगा। इस आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां शिव भजनों की गूंज हर मन और आत्मा को गहराई से छू जाएगी। शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भीतर तक झकझोर देने वाला आध्यात्मिक जागरण है। यह ऐसा अनुभव है जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ जरूर जीना चाहेगा।

ये हैं प्रायोजक
इस कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय: हीरल वाह इंडिया मसाले, सस्टेनेबिलिटी पार्टनर: कानपुर नगर निगम, बेवरिज पार्टनर: कोका-कोला बॉटलर एसएलजी और ड्रिवन बाय पार्टनर: किया, एसोसिएट पार्टनर्स: सेक्रेड 111 डिटर्जेंट व पाउडर, पैशन बियॉन्ड इमैजिनेशन, बावर्ची सोयाबीन ऑयल, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और मुंशी पन्ना मसाले। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर: ब्लू वर्ल्ड कैसल, आउटडोर पार्टनर: एक्सीलेंट एंटरटेनमेंट, वेन्यू पार्टनर: छत्रपति शाहू महाराज यूनिवर्सिटी, टिकटिंग पार्टनर: डिस्ट्रिक्ट और चैनल पार्टनर: न्यूज प्लस हैं।शिवोहम कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल है। तेजी से बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरे वातावरण में लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों से जोड़ने वाले मंच समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। इस प्रकार के आयोजन लोगों में आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी सुदृढ़ करते हैं।  -नरेश गोविल, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, एसएलएजी बेवरेजज लिमिटेड (कोका-कोला बॉटलर)शिवोहम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्म जागरण का एक सशक्त माध्यम है। यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेगी। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। मुझे विश्वास है कि शिवोहम नई सोच और नई प्रेरणा का सूत्रपात करेगा।  -नितिन गोयल, मुंशी पन्ना मसाले