वलीदपुर। उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई फिल्म घूसखोर पंडत के बाद अब एक और फिल्म अपने शीर्षक को लेकर विवादों में घिर गई है। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज में नाराजगी है।
मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के सामने भुअर अखाड़ा के बैनर तले यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भुअर अखाड़ा के अध्यक्ष विजय शंकर यादव पहलवान ने किया।
प्रदर्शन कर रहे लोग हाथों में तख्तियां लेकर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। कहना था कि किसी विशेष जाति को केंद्र में रखकर फिल्म बनाना समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करता है।
विजय शंकर यादव ने कहा कि पहले घूसखोर पंडत जैसी फिल्म आई और अब यादव जी की लव स्टोरी बनाई गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की महिलाओं की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
चेतावनी दी कि यदि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई गई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा और सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही।
इस दौरान अनिल यादव प्रधान, राजेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, आयुष यादव, रोहित यादव, विमलेश यादव, अमन यादव, संतोष यादव, दुष्यंत यादव, मोनू यादव, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं