February 25, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

आश्वासन के बाद भी नहीं बना प्रमाणपत्र, धरने पर बैठेंगे गोंड समाज के लोग

Despite assurances, the certificates were not issued and members of the Gond community will stage a sit-in protest.
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के देवलास मंदिर पर मंगलवार को गोंड समाज की बैठक आयोजित हुई। जति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर चार दिन बाद घोसी, सदर और मधुबन तहसील में धरना प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की।

बीते दिनों डीएम और एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 15 दिन के भीतर पात्र अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी मुहम्मदाबाद गोहना तहसीलदार द्वारा शासनादेश के अनुरूप प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।

विजय कुमार गोंड ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में गोंड जाति (अनुसूचित जनजाति) का जाति प्रमाण पत्र जारी करने में दो माह से अनावश्यक विलंब और हीलाहवाली की जा रही है। गोंड समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा कई बार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया।

जिन आवेदकों का कोई विवादित प्रकरण नहीं है, राजस्व अभिलेख स्पष्ट हैं और पूर्व में प्रमाण पत्र निर्गत हो चुका है, उनके प्रकरणों में अनावश्यक आपत्ति लगाकर समाज को मानसिक और शैक्षणिक क्षति पहुंचाई जा रही है।

छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है, जिससे वे पुनः शांतिपूर्ण धरना देने के लिए बाध्य हो रहे हैं। चार दिन के अंदर मऊ के किसी भी तहसील में महिला संघ और छात्र छात्राओं द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में महिमा गोंड, सोनी गोंड, पुष्पा गोंड, फूलमती गोंड, विमला गोंड, अजीत गोंड, विजय कुमार गोंड, सोनू गोंड आदि लोग मौजूद रहे।