February 26, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

शंकराचार्य के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी

Congressmen protested against the action taken against Shankaracharya
जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया। उन्होंने शंख, मजीरे और खंजरी भी बजाई।

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य को संगम में स्नान से रोका गया। उनके साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार भी किया गया। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। रंजन शर्मा ने शंकराचार्य के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर , आदित्य शर्मा, सतीश शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, अनिल अरोड़ा, राज केसरी, डॉ दिनेश मोहन शर्मा, राकेश मिश्रा, सौरभ शर्मा, महेंद्र गुजर्र समेत काफी कार्यकर्ता रहे।

इधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। गौरव भाटी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती जो उन्हें सही सुझाव देता है उनकी बात को दबाती है। इस अवसर पर सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाह, सपना सोम, सुनीता मंडल, योगी जाटव, अरुण कौशिक समेत काफी लोग रहे।