मिर्जापुर। होली पर भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने लंबी दूरी के बसों के फेरे को कम करके प्रयागराज, राबर्ट्सगंज और वाराणसी रूट पर बसों और फेरों की संख्या को बढ़ा दिया है। इस तीन रूटों पर 103 बसें लगाई गई हैं। 28 से नौ मार्च तक बस चलाने वाले चालकों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
होली पर आस-पास के जनपदों में काम करने वाले लोग बसों से घर लौटते हैं। आस-पास के जिलों में काम करने वाले लोगों को बस में आने की समस्या न हो इसके लिए रॉबर्टसगंज, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर बसों और फेरो की संख्या बढ़ाई गई है। प्रयागराज रूट पर 45 फेरे, रॉबर्ट्सगंज रूट पर 42 बसें और वाराणसी रूट पर 30 फेरे चल रहे हैं। सभी रुटों पर 10-10 फेरे बढ़ाएं जाएंगे। लंबी दूरी की बसों को इन रुटों पर लगाया जाएगा। इसके बाद भी जिस रुट पर यात्री अधिक होंगे। उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
होली पर्व को देखते हुए आस-पास जिले के रुटों पर बसों की संख्या और फेरो को बढ़ाया गया है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक होली विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। 300 किमी प्रतिदिन चलाने पर 450 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि चालकों को दी जाएगी।
More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक