अंबेडकर एक्सप्रेस के कोच के एम तीन की छत पर अधजला हुआ व्यक्ति मिला। जंक्शन पर ट्रेन रोक कर आरपीएफ व जीआरपी ने युवक को नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ के अनुसार अंबेडकर एक्सप्रेस की कोच नंबर एम तीन की छत पर एक अधजला हुआ व्यक्ति पड़ा होने की सूचना मिली। ट्रेन को गेट नंबर 404 गुरौला के पास ओएचई ऑफ कर कर ट्रेन रोकवाया और जले व्यक्ति को नीचे उतारा।
ट्रेन के नीचे यात्रियाें की भीड़ जमा हुई तो नलिनी देवी, चचेरा भाई रामदीन कोल व बच्चे भी आ गए। पूछताछ करने पर अधजले व्यक्ति की पहचान महिला ने अपने पति हरदिया ऊंचाडीह निवासी राजेश कोल (35) के रूप में की। महिला ने बताया कि वह लोग प्रयागराज में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। होली पर्व पर नैनी स्टेशन से ट्रेन के जनरल कोच में चढ़े थे। पति राजेश ट्रेन की छत पर कब चढ़ गए, इसकी कोई जानकारी नहीं है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ट्रेन से नीचे उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं