
पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं
एप में स्वाइप आधारित नेविगेशन सुविधा दी गई है। इससे अपने पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं या अगले विकल्प को देख सकते हैं। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस एप में फोटो और कहानियां भी अपलोड कर सकते हैं। यात्रियों की समीक्षाएं पढ़ सकते और रेटिंग देकर दूसरों को सही निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं।
सुरक्षा के लिए एप में एसओएस इमरजेंसी फीचर दिया गया है। इसमें टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क निर्देशिका और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट शामिल है। एप में रियल टाइम नोटिफिकेशन से मौसम अलर्ट, नए ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन, बुकिंग रिमाइंडर और सरकारी सलाह भी मिलेगी। यह एप फिलहाल अंग्रेजी भाषा में है, जल्द ही हिंदी में भी सुलभ होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
एप में ये खास
एप में फोटो, वीडियो, रास्ते का विवरण, आस-पास के आकर्षण, गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी और यात्रा के लिए उपयुक्त समय आदि शामिल है। इसमें राष्ट्रीय उद्यान, वेटलैंड्स, नेचर ट्रेल्स, फॉरेस्ट सर्किट, ग्रामीण पर्यटन और नदी आधारित गतिविधियों को आसानी से ढूंढा जा सकता है। स्मार्ट सर्च और फिल्टर की मदद से गंतव्यों को जिला, बजट, दूरी और रेटिंग के आधार पर ढूंढा जा सकता है।

More Stories
मुस्कान की अर्धशतकीय पारी से सेंट्रल जोन की शानदार जीत
13 साल के विशेष का बल्ला गरजा, जूनियर लीग में जड़ा दोहरा शतक
चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, 16 टांके लगे, अज्ञात पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज