
शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फातिमा की दो बेटियां इकरा व जिकरा भी हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
टैंकर से टकराकर मैकेनिक की माैत
माल के आजाद नगर निवासी बाइक मैकेनिक विशाल (26) के पिता सुरेंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बेटा बिना हेलमेट बाइक से रिश्तेदारी के घर से होली मिलकर लौट रहा था। रुदानखेड़ा पुलिया के पास तेज रफ्तार तेल का टैंकर विशाल की बाइक से पीछे से जा टकराया। बेटा छिटककर दूर जा गिरा। ग्रामीणों ने बेटे को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तेल टैंकर को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। विशाल के परिवार में मां उर्मिला, भाई अभिमान, बहन तमन्ना है।
जल्द होने वाली थी विशाल की शादी
विशाल के पिता सुरेंद्र ने बताया कि बेटे की जल्द ही शादी होने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। बेटे की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गईं। विशाल की मौत से मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
ब्रेक लगाने पर बाइक के साथ फिसला छात्र
आलमबाग इलाके के चंदरनगर में रहने वाले आशुतोष मिश्रा (20) बीबीडी इंस्टिट्यूट से होटल मैनेजमेंट फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। भाई अर्पित ने बताया कि आशुतोष बुधवार की दोपहर बाइक से कुछ सामान लेने गया था। तभी उसने आलमबाग चौराहे के पास अचानक ब्रेक मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और आशुतोष काफी दूर तक बाइक के साथ घिसटते हुए चला गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। आशुतोष के परिवार में पिता सुरेंद्र कुमार, मां लक्ष्मी और एक और भाई अभिजीत है।
