March 7, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में मांगी अमन-चैन की दुआ

Prayers for peace were offered in mosques on the third Friday of Ramadan.
जौनपुर। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर समेत जनपद की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर की बड़ी मस्जिद, शाही पुल पर स्थित मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में दोपहर के समय बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

रोजेदारों ने श्रद्धा के साथ विशेष जुमे की नमाज अदा की। देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिदों में सुबह से ही साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मड़ियाहूं : कोतवाली के बगल स्थित मस्जिद, बड़ी मस्जिद और नूरानी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में दोपहर के समय नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद भी दी।संवा