कानपुर में सरसैया घाट पर 30 मार्च को लगने वाले गंगा मेला के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत सरसैया घाट की ओर वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। कोई भी वाहन फूलबाग, चार्ली चौराहा होते हुए मेघदूत चौराहा से सरसैया घाट होते हुए ग्रीनपार्क को नहीं जा सकेगा।
ऐसे वाहन मेघदूत चौराहा से बड़ा चौराहा होकर कारसेट से दाहिने एमजी कॉलेज से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसके अलावा ग्रीनपार्क चौराहा से वाहन एमजी कॉलेज से बाएं मधुवन तिराहा, पुलिस ऑफिस, कचहरी होते हुए चेतना चौराहा से व्यायामशाला की ओर जाएंगे। कोई भी वाहन गुप्तार घाट (ब्राउन बेकरी) से सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गुप्तार घाट से मेघदूत चौराहा होकर बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

More Stories
नोएडा में सनसनीखेज वारदात: एक ही घर में मिले परिवार के 5 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस
एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी दोषमुक्त, झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी पर ही चलेगी अदालत की तलवार
टेढ़ी नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एसडीआरएफ का 8 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन रहा बेअसर