गोरखपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का बीती रात 12 बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बिरनों थाना अंतर्गत टोल प्लाजा बिरनो के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया। कार में सवार पत्नी व दोनों बच्चियां चोटिल हैं, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है।
आशुतोष, मूल रुप से बदरा के देवेंद्र त्रिपाठी व ककरही की शिक्षिका स्व. रामा त्रिपाठी के पुत्र थे। ककरही गांव में रामकृपाल शुक्ल के घर पर इनकी शिक्षा हुई थी। वो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज लहसड़ी के क्लर्क पद भी थे। इसी के साथ कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष का जिम्मा भी इनपर था

More Stories
गैस से भरे टैंकर में लगी आग, 45 मिनट तक बंद रहा हाईवे, चालक ने कूदकर बचाई जान
फॉर्च्यूनर की टक्कर से डॉक्टर के भाई की भी मौत, मेडिकल छात्र की पहले ही गई थी जान
दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; दो अन्य घायल