प्रदेश में युवाओं को अगले महीने रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश के बाद विभागों में काफी तेजी आई है। पिछले पंद्रह दिन में विभिन्न विभागों से समूह ग की भर्ती के लगभग 180 से अधिक अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिले हैं। इसके आधार पर वह 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करे
आयोग की ओर से अगले महीने जिन प्रमुख भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया जाना है, उसमें एएनएम, लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, जेई भर्ती शामिल है। आयोग स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएम के 4800 से अधिक पदों, राजस्व विभाग के अंतर्गत लेखपाल के 4700 से अधिक पदों, राज्य कर, राजस्व परिषद आदि विभागों में कनिष्ठ सहायक के 1100 से अधिक पदों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।
अधियाचन में अगर कोई कमी है तो उसे ठीक करने के लिए वापस किया जा रहा है। कई प्रमुख भर्तियों के लिए विज्ञापन लगभग अंतिम चरण में हैं। जुलाई में हम इनको जारी करेंगे। जैसे-जैसे विभागों से आवेदन मिल रहे हैं, हम उनकी प्रक्रिया पूरी कर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा विभागों की भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा कराएं।

More Stories
टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत, 10-15 दिन में ठीक हो रही खांसी
प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब, दो गिरफ्तार