उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले रमियाबेहड़ ब्लॉक के ग्राम मिझरिया में अंधविश्वास में एक तांत्रिक महिला ने मासूम पर बहुत अत्याचार किया है। महिला ने शैतान का साया बताकर तीन साल की बच्ची के दोनों हथेलियों को कंडे के बीच रखकर जला दिया। इसके बाद थप्पड़ों से पीटा, फिर तख्त पर पटक दिया। इससे मासूम की हालत बिगड़ गई और वह बदहवास होकर गिर पड़ी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत बता जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजन तांत्रिक महिला के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कह रहे हैं।

More Stories
गैस से भरे टैंकर में लगी आग, 45 मिनट तक बंद रहा हाईवे, चालक ने कूदकर बचाई जान
फॉर्च्यूनर की टक्कर से डॉक्टर के भाई की भी मौत, मेडिकल छात्र की पहले ही गई थी जान
दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; दो अन्य घायल